Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

क्लेमेनटाउन में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में सनसनी

Advertisement

देहरादून। सोमवार सुबह थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद वह फरार हो गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार के रूप में हुई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
सोमवार की सुबह देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। मिली जानकारी के अनुसार यहां आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद सोमवार सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार ने फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। वहीं पुलिस ने उससे फिर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। पुलिस टीम ने कॉल की जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंचकर तलाश की। जिसके बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में गोली लगने से उसकी मौत होना सामने आया। मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, काजल अपने पति के साथ क्लेमेनटाउन क्षेत्र में रह रही थी। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस जांच तेज कर दी है। आरोपी पति को तलाश किया जा रहा है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अनन्या पांडे को देख कर बोले लोग ये तो उर्फी की कॉपी है

pahaadconnection

उत्तराखण्ड में हुई बॉलीवुड फ़िल्म “पास्ट टेंस” की शूटिंग

pahaadconnection

डा. नरेश बंसल ने 67वे राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग, रखी भारत की बात

pahaadconnection

Leave a Comment