Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

श्री कृष्णयायन देसी गोरक्षा शाला में किया गया वृक्षारोपण

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 05 अक्टूबर।क्लीन एंड ग्रीन एन्वायरमेंट सोसायटी द्वारा इस मानसून सत्र का 12वां वृक्षारोपण अभियान श्री कृष्णायन देशी गोशाला, गैंडीखाता, हरिद्वार में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए, जिनमें आम, बांस, आंवला, गुलमोहर, जामुन, बेलपत्र, पीपल, पिलखान, शहतूत इत्यादि के वृक्ष शामिल किए गए। श्रीकृष्णायन गौशाला के छोटे महाराज श्री आत्मानंद ने समिति के अध्यक्ष राम कपूर से निवेदन किया कि इस वर्ष 2026 में गौ माता की सेवा के लिए कुछ वृक्ष लगाए जाएं। समिति द्वारा महाराज जी के निवेदन को स्वीकार करते हुए श्री कृष्णायन गौशाला गैंडीखाता, हरिद्वार में 400 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया। गौशाला के महाराज जी श्री आत्मानंद बाबा जी एवं उनके अन्य साथियों ने समिति के कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य में और अधिक पर्यावरण की रक्षा और वृक्षारोपण किए जाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व पशुपालन मंत्री श्री प्रीतम पंवार तथा श्री पृथ्वीराज चौहान जी नें भी समिति के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। प्रीतम पंवार जी द्वारा समिति द्वारा किये जा रहे लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रमों कि भरसक प्रशंसा की। इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, दीपक सिंह, राजेश रावत तथा आश्रम के छोटे महाराज श्री आत्मानंद बाबा, स्वामी उपेंद्रानंद जी, स्वामी अमृतानंद, स्वामी अनंतानंद जी तथा समस्त गौशाला कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अंसतुष्ट विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट, एलपीजी गैस को लेकर प्रदर्शन

pahaadconnection

डा. निशंक ने उत्तराखंड को औद्योगिक विकास के तहत बजट स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया

pahaadconnection

महक क्रांति नीति पर तेज़ी से काम, 22,750 हेक्टेयर में विकसित होंगी 7 एरोमा वैली: कृषि मंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment