Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से प्रस्तुत की गई पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत

Advertisement

पौड़ी।  पहाड़ की लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं से जुड़े लोकपर्व इगास का आयोजन जिला मुख्यालय पौड़ी में किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीतों और पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में जय गढ़ गोरिल, जागृत समिति और जय गढ़ कंडोलिया सांस्कृतिक दलों ने लोकगीतों एवं पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। लोकनायक माधो सिंह भंडारी के लोकगीतों की धुन पर थड़्या और चौंफला नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने जनपदवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास हमारी लोक संस्कृति, आस्था और पारंपरिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस लोकपर्व की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए युवाओं को भी पारंपरिक त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ना होगा। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय महिलाओं ने कहा कि इगास पर्व पहाड़ की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़ा है। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं को जानने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर ईओ नगरपालिका संजय कुमार, सभासद अरविंद रावत, संस्कृतिकर्मी मनोज रावत अंजुल, केशर सिंह असवाल, बकुल रावत, संस्कृति विभाग से सरिता सिंह, प्रेमचंद ध्यानी, इंद्रमोहन चमोली सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नवनियुक्त डीजीपी ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने की गायों की पूजा

pahaadconnection

धरना स्थल जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

pahaadconnection

Leave a Comment