Advertisement
चमोली। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर चमोली पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया और जनपदभर में कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया।
कोतवाली गोपेश्वर, गैरसैंण, ज्योतिर्मठ, चमोली, थाना थराली, पोखरी एवं यातायात पुलिस चमोली द्वारा विभिन्न स्थानों और शिक्षण संस्थानों में आमजन एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आमजन को बताया गया कि दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाले सह-सवार, दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। 23 नवम्बर 2026 से पीछे बैठी सवारी के हेलमेट नहीं पहनने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चमोली पुलिस की अपील है की खुद भी हेलमेट पहनें और अपने साथी को भी पहनाएं। क्योंकि सुरक्षित सफर ही सुखद सफर है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
