Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने की पर्यावरण मित्रों के साथ समीक्षा बैठक

Advertisement

देहरादून। आज नगर पालिका परिषद विकासनगर में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा नगर पालिका परिषद के समस्त पर्यावरण मित्रों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पर्यावरण मित्रों को कार्यस्थल पर आ रही विभिन्न समस्याओं, उनकी कार्य परिस्थितियों एवं अन्य कठिनाइयों के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिये आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण मित्रों के हितों, सम्मान एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। नगर पालिका परिषद विकासनगर पर्यावरण मित्रों के हितों एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने आज देहरादून प्रवास के दौरान नगर पालिका विकासनगर में उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। देश के स्वच्छता प्रहरियों-हमारे सफाई कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेश सरकार तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों से जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा

pahaadconnection

सरकार के सज्ञान मे लाये अनुसूचित जाति वर्ग की समस्या

pahaadconnection

Leave a Comment