Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

कोतवाली श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Advertisement

पौड़ी। सीओ श्रीनगर तपेश कुमार द्वारा कोतवाली श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार द्वारा कोतवाली श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय में रखे राजकीय एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया तथा समस्त अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मालखाना, बैरक, मैस, सीसीटीएनएस कक्ष एवं सीसीटीवी प्रणाली का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखी सरकारी संपत्ति, शस्त्रों एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन करते हुए शस्त्रों की सुरक्षित हैंडलिंग एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपदा प्रबंधन उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी कार्मिकों को आमजन के साथ मृदु एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने, अपने-अपने बीट क्षेत्रों की समुचित जानकारी रखने तथा जन-पुलिस समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों एवं नवीन आपराधिक कानूनों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए अधिकाधिक जनजागरूकता अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिविर में मजदूरों को दी गई विधिक अधिकारो के बारे में जानकारी

pahaadconnection

ईको पार्क तैयार कर प्रदान किया जा सकता है स्थानीय लोगों को रोजगार

pahaadconnection

डीआरडीओ ने भारत का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

pahaadconnection

Leave a Comment