Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

शत-प्रतिशत मतदान के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू

Advertisement

देहरादून 22 नवंबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा सुश्री रेक्सा दानू (ट्रांसजेंडर), देहरादून को जनपद के समस्त ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मतदान आइकॉन नामित किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना है। सुश्री रेक्सा दानू अपने समुदाय के सदस्यों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करेंगी। नामित आइकॉन द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दौरान जनपद के आम नागरिकों को भी अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, मतदान के दिन अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा। दीपांकर घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी/ नोडल अधिकारी (TG) देहरादून ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। ट्रांसजेंडर समुदाय को मतदान जागरूकता अभियान से जोड़ना समावेशी एवं सहभागी लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के माध्यम से जनपद में “कोई मतदाता न छूटे, प्रत्येक मतदाता मतदान करे” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रयागराज महाकुंभ में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंचे महाराज

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन

pahaadconnection

अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी : गणेश जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment