Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

ग्राम गडरी निवासी पूजा देवी ने गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर तय किया

Advertisement

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसकी मिसाल विकासखंड पोखड़ा के ग्राम गडरी निवासी पूजा देवी हैं, जिन्होंने परियोजना के सहयोग से जनरल स्टोर स्थापित कर गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर तय किया है। आज वह व्यवसाय से प्रतिमाह करीब 22,500 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर रही हैं। पूजा देवी वर्ष 2020 में जय गणेश स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह एवं ग्राम संगठन की बैठकों के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन की जानकारी मिली। वर्ष 2025 में ग्राम संगठन की बैठक में व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने जनरल स्टोर खोलने के लिए आवेदन किया।

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत उन्हें कुल तीन लाख रुपये की वित्तीय व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। इसमें 1.50 लाख रुपये बैंक ऋण, 75 हजार रुपये स्वयं का अंशदान और 75 हजार रुपये परियोजना की सहयोग राशि शामिल है। इस सहयोग से उन्होंने ‘सानवी जनरल स्टोर’ की शुरुआत की। वर्तमान में उनके स्टोर का मासिक कारोबार करीब 50 हजार रुपये और वार्षिक कारोबार छह लाख रुपये है। इससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 22,500 रुपये का शुद्ध लाभ हो रहा है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। पूजा देवी अब अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ग्रामोत्थान परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और व्यक्तिगत उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूजा देवी की सफलता इसका उदाहरण है कि उचित मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारी बरसात के बीच ग्राउण्ड जीरो पर डटे एसएसपी

pahaadconnection

रांची सिविल कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया है

pahaadconnection

सीमांत के ओबीसी समुदाय को ईडब्ल्यूएस दिए जाने का मामला शासन के

pahaadconnection

Leave a Comment