Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

आउटसोर्स कर्मचारीयो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है भाजपा सरकार : डॉ. हरक सिंह रावत

Advertisement

देहरादून, 23 नवंबर। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने परेड ग्राउंड स्थित आउटसोर्स कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के धरने में पहुंचकर धरनारत कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया । धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर हरक सिंह रावत ने कहा की आउटसोर्स कर्मचारीयो को सरकार वह सम्मान नहीं दे पा रही है जिस सम्मान के वह हकदार हैं प्रदेश में विभिन्न विभागों में हमारे आउटसोर्स कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के समान ही मेहनत कर रहे हैं और रात दिन अपना खून पसीना बहाकर सरकारी विभागों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी बहुत कम मानदेय और विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश के विकास में अपना बहुत ही अमूल्य और महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं लेकिन सरकार आउटसोर्स कर्मचारीयो के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है आउटसोर्स कर्मचारीयो का भी घर परिवार है उनकी भी समस्याएं हैं उनके भी बच्चे हैं जब शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है ऐसे कठिन समय में उनके बच्चे कैसे पढ़ेंगे कैसे आगे बढ़ेंगे यह भी सरकार को सोचना चाहिए लेकिन सरकार उनके बारे में बिल्कुल गंभीर नहीं है इसके विपरीत विभिन्न विभागों से 15 -20  साल की सेवा पूर्ण कर चुके आउटसोर्स कर्मचारीयो को बिना कारण बिना नोटिस दिए सेवा से हटाया जा रहा है जो सरकार का बिल्कुल ही तानाशाही पूर्ण और अमानवीय व्यवहार है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि यह आउटसोर्स कर्मचारी किस प्रदेश के हैं इनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है इन कर्मचारियों के समान कार्य समान वेतन और अन्य कर्मचारियों के समान व्यवहार की मांग बिल्कुल संवैधानिक और व्यावहारिक मांग है सरकार आउटसोर्स कर्मचारी को भी उपनल के समान दूसरा कॉरपोरेशन बनाकर उनका समायोजन कर उनकी समस्या का समाधान कर सकती है सरकार के पास मौका है कि वह चुनाव से पहले उनकी समस्याओं का समाधान कर यह उपलब्धि अपने नाम कर सकती है लेकिन सरकार में बैठे हुए लोग बिल्कुल भी मानवीय दृष्टिकोण से काम नहीं कर रहे हैं। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है वहां पर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है , इससे पहले हम उपनल कर्मचारीयो के धरने में भी बराबर सहयोगी रहे हैं उपनल कर्मचारीयो और विपक्ष के दबाव में बड़ी मुश्किल से सरकार ने उनकी मांगों का समाधान किया है लेकिन अभी उनकी समस्याओं का भी पूर्ण समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारीयो को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई में उनके साथ है अगर यह सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। इसके अलावा धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा , प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट , प्रदेश महामंत्री विनोद चौहान , वरिष्ठ नेता विजय चौहान , वरिष्ठ नेता दीप बोरा कांग्रेस नेता संजय कनौजिया आदि नेता भी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

डीएम ने किया मल्ला महल परिसर का स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

शक्ति नहर में समाई कार, एक लापता

pahaadconnection

एसएसपी देहरादून ने की देहात एसओजी भंग

pahaadconnection

Leave a Comment