Pahaad Connection
Breaking News
खेल

T-20 मार्टिन गुप्टिल ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Advertisement

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने बुधवार को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। अब वह टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों स्कॉटलैंड दौरे पर है और बुधवार को यहां खेले गए पहले टी20I मैच में गप्टिल ने 40 रन की पारी खेलकर यह मुकाम अपने नाम किया। गप्टिल के नाम अब इस फॉर्मेट में कुल 3399 रन हो चुके हैं, जबकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 3379 रन हैं। यानी रोहित अब इस कीवी बल्लेबाज से 20 रन पीछे हैं।

अगर मार्टिन गप्टिल और रोहित शर्मा के मैचों की तुलना की जाएं, तो गप्टिल ने रोहित शर्मा से तेज रफ्तार से ये रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक सिर्फ 116 T-20  मैच ही खेले हैं, जिसमें 2 शतक और 20 हाफ सेंचुरी की बदौलत ये 3379 रन बनाए हैं। वहीं रोहित की अगर बात करें तो उन्होंने 128 मैचों में 4 शतक और 26 हाफ सेंचुरी की बदौलत 3379 रन बनाए।

Advertisement

रोहित शर्मा के पास हालांकि गप्टिल से रिकॉर्ड वापस छीनने का मौका होगा। टीम इंडिया को शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. रोहित के पास एक बार फिर गप्टिल से आगे निकलने का मौका होगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत के विभिन्न 21 राज्यों से दिव्यांग बच्चे स्पेशल ओलंपिक समर गेम के लिए बोकारो पहुंचे ।

pahaadconnection

2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: अविनाश सेबल, श्रीशंकर फाइनल के लिए क्वालीफाई

pahaadconnection

CWG 2022 – भारतीय हॉकी टीम के साथ हुई बेईमानी

pahaadconnection

Leave a Comment