Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
खेल

भारत के विभिन्न 21 राज्यों से दिव्यांग बच्चे स्पेशल ओलंपिक समर गेम के लिए बोकारो पहुंचे ।

Advertisement
 अगले साल 2023 में जर्मनी के बर्लिन में होने वाले स्पेशल ओलंपिक समर गेम के लिए बोकारो में आज से चार दिवसीय राष्ट्रीय साइकलिंग कोचिंग कैंप सह चयन ट्रायल की शुरुआत की गई। इस कैंप का उद्घाटन बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश और बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी पुलिश अधीक्षक एसपी चंदन कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया। इस कोचिंग कैंप में भारत के विभिन्न 21 राज्यों से दिव्यांग 176 प्रतिभागी शामिल होने यहां आए हुए हैं। इसमें लड़का और लड़की प्रतिभागी शामिल है। 21 से 24 जुलाई तक यहां आयोजित होने वाले कैंप में बालक वर्ग से 12 बालक और बालिका वर्ग से 12 खिलाड़ियों का चयन स्पेशल ओलंपिक गेम के लिए किया जाएगा। सभी चयनित खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बोकारो के राम मंदिर चौक से एडीएमके राजेंद्र चौक तक की सड़क को इस चयन ट्राई के लिए तैयार किया गया है। जहां प्रतिभागी 4 दिनों तक साइकलिंग कर अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम करेंगे। बोकारो स्टील और स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से बोकारो में इस कैंप का आयोजन किया गया है ।जहां बोकारो स्टील सीएसआर विभाग की तरफ से इस पूरे आयोजन को किया जा रहा है। साइकिलिंग कैंप में भाग लेने पंजाब से आए प्रतिभागी शिवम ने बताया कि दो-तीन वर्षों से वह साइकिलिंग कर रहा है। बोकारो में नेशनल गेम में शामिल होने के लिए साइकिलिंग करने यहां आए हैं।
शिवम काजल ने बताया कि वह जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। उसका कहना है कि हम यहां अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम करेंगे। ताकि सभी को लगे कि पंजाब से कोई खिलाड़ी यहाँ आया है। बोकारो की व्यवस्था देख कर काफी खुश हूँ। झारखंड रांची के प्रतिभागी खेदा नारायण ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बहुत खुश है। वह चाहता है कि वह अपने कोच माता-पिता का नाम रोशन करें और वह यहां से चयनित होकर ओलंपिक खेल ले जर्मनी जाए। उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि या बोकारो के लिए यह एक खुशी का क्षण है क्योंकि इस तरह के आयोजन से हमें एक खुशी मिलती है क्योंकि जिस तरह के बच्चे इसमें भाग ले रहे हैं उनको आगे बढ़ते देखना एक सुखद क्षण होता है। सभी ने कहा कि यह सभी प्रतिभागी जब देश का प्रतिनिधित्व करेंगे तो यह हमारी भारत और हमारे राज्य और बोकारो के लिए गर्व की बात होगी।
Advertisement

Related posts

FIFA ने AIFF पर से बैन हटाया, भारत में होंगे अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप, जाने पूरा मामला।

pahaadconnection

पौराणिक मंदिर सम्पूर्ण उत्तराखंड की अनमोल धरोहर : सीएम

pahaadconnection

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment