Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा बैठक

Advertisement

chamoli. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आज सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में विभागवार सर्वाधिक 38 शिकायतें लोक निर्माण विभाग, 28 शिकायतें राजस्व विभाग, 12 वन विभाग, 11 पुलिस विभाग तथा ग्राम्य विकास एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त रूप से 10-10 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर पेंडिंग हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन मामलों पर अधिकारियों को गंभीरता से विचार करने को कहा जिन्हें डिमांड में कन्वर्ट अथवा फोर्स क्लोज किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों पर उपजिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा नियमित रूप से की जाए तथा शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर फीडबैक भी लिया जाए। साथ ही अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन मोबाइल ऐप डाउनलोड कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डेटा एंट्री ऑपरेटर मुकेश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में वर्तमान में कुल 192 शिकायतें लंबित हैं, जिनमें 129 शिकायतें एल-1 स्तर पर, 30 एल-2 स्तर पर, 11 एल-3 तथा 22 शिकायतें एल-4 स्तर पर लंबित हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डाक कांवड़ शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचे हरिद्वार

pahaadconnection

16 जून को मनाया जाएगा गंगा दशहरा : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

महाराज सोहेलदेव समाज के लिए प्रेरणास्रोत : अनिता ममगाईं

pahaadconnection

Leave a Comment