Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Advertisement

हरिद्वार. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम बड़े राजनेता खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने हरिद्वार पहुंचे। खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि.) के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका योगदान मील के पत्थर के रूप में बना रहेगा। उनके निधन से देश एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठ वाले राजनेता को खो दिया है। उपराष्ट्रपति आज सुबह खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने उनके बसंत विहार स्थित घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री हरिद्वार में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि.) की हल्का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वह 49 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार सुबह 11.10 बजे उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि.) को एक अप्रैल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
श्री खंडूरी जी का प्रेरणादायी व्यक्तित्व और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उत्तराखंड के विकास एवं सुशासन के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने दी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

pahaadconnection

हिम ज्योति स्कूल ने न्यू दून ब्लासम स्कूल को हरा कर उदघाटन वॉलीबॉल मैच जीत

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट को करेंगे संबोधित

pahaadconnection

Leave a Comment