Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

39 यात्रियों को देहरादून से मसूरी ले जा रही बस सड़क से गिरी, 15 यात्री घायल

Advertisement

रविवार दोपहर उत्तराखंड रोडवेज की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब 39 यात्रियों को लेकर बस देहरादून से मसूरी की ओर आ रही थी तभी बस अनियंत्रित होकर आईटीबीपी अकादमी के पास सड़क के नीचे जा गिरी। बस हादसे के बाद यात्रियों ने शोर मचा दिया। सूत्रों के मुताबिक, बस का ब्रेक फेल होने के बाद पैराफिट टूट गया और बस सड़क पर गिर गई.

सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक टीम को बचाव कार्य के लिए मौके पर भेज दिया गया है. हादसे में चालक समेत कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। उप तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोग मामूली रूप से घायल हुए जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये.

Advertisement

घायल यात्रियों को 108 के माध्यम से रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। लगातार हो रही बारिश भी रेस्क्यू टीम के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चप्पे-चप्पे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान

pahaadconnection

अनर्गल बयानबाजी पर उतर आया भाजपा नेतृत्व : करन माहरा

pahaadconnection

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत किया

pahaadconnection

Leave a Comment