Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

तनाव मुक्त होकर दें बोर्ड परीक्षा : जिलाधिकारी

Advertisement

बागेश्व, 14 फरवरी। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे तनाव मुक्त होकर बोर्ड परीक्षा दें तथा इसके बाद कड़ी मेहनत व अनुशासन से जीवन का लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि करूणा, दृढ़ता व सरलता, धैर्य तथा निष्ठा से कार्य किया जाय तो सफलता कदम चूमती है। स्थानीय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के बोर्ड परीक्षार्थियों के विदाई समारोह में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थी तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें। कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद वे कड़ी मेहनत व लक्ष्य के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को रटने के बजाय उसकी विषय वस्तु को समझें तथा अपने हुनर के अनुसार भविष्य का मार्ग तय करें। प्रबंधक कुंदन परिहार व प्रधानाचार्य एएस तोपाल ने विद्यालय की प्रगति आख्या पेश करते हुए कहा कि उनका प्रयास बच्चों का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए परिश्रम करने व देश सेवा के लिए कार्य करने को कहा। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गांव से मोहभंग: 200 से ज्यादा परिवारों ने छोड़ा पोखरी गांव, मजबूरी ने दिया जमीन छोडऩे का दर्द

pahaadconnection

आज से हो जाएंगे ये बड़े बदलाव, जानिए सिलेंडर की बढ़ोतरी पर क्या पड़ेगा असर?

pahaadconnection

सीएम ने की अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर कारसेवा

pahaadconnection

Leave a Comment