Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

2450 आरक्षी को ASI में मिलेगा प्रोन्नति, जायेंगे प्रमोशनल ट्रेनिंग पर

Advertisement

झारखंड पुलिस में तैनात 2450 आरक्षी को जल्द ही एएसआई में प्रोन्नति दिया जायेगा. 1 मई 2006 और 14 फरवरी 2009 तक नियुक्त सभी श्रेणी के आरक्षी को एएसआई में प्रोन्नति दिया जायेगा.  राज्य के अलग-अलग प्रशिक्षण केद्रों में 31 अगस्त से प्रशिक्षण दी जानी है. जेएपीटीसी पदमा में 1430 सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.  जंगलवार फेयर स्कूल नेतरहाट में 854 सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. टीटीटीएस जमशेदपुर में 166 सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रमोशनल ट्रेनिंग कोर्स (पीटीसी) उनलोगों को भी मिलेगा जो बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण रुपेन उतीर्ण हो, वैसे हवलदार जो नियुक्ति से पूर्व मैट्रिक उतीर्ण हो, वैसे एएसआई जो एसीपी, पीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त नही किये हो. वही 1 मई 2006 से पूर्व नियुक्त साक्षर सिपाही को प्रमोशनल ट्रेनिग का मौका दिया जायेगा, इसके लिये मुख्यालय से अनुमति मिलने अनिवार्य है.

ASI का भी होगा प्रमोशन, चल रही है तैयारी

राज्य में तैनात एएसआई का भी प्रमोशन होना है. इसके लिये पुलिस मुख्यालय से नये सिरे से क्षेत्रीय डीआईडी से मनोनयन के लिये सूची की मांग की गयी है. पुलिस मुख्यालय ने जिलों से मंतव्य मांगा है कि कौन-कौन एएसआई एसआई में प्रोन्नति के योग्य हैं. और अर्हता को पूरा करते हैं. हालांकि प्रोन्नति के लिये अनिवार्य ट्रैनिग की योग्यता को शिथिल कर दिया गया है. कोरोना काल में कई लोगों का ट्रैनिग आधा अधूरा रहने के वजह से यह निर्णय लिया गया है. राज्य में तैनात करीब 1500 एएसआई इससे लाभान्वित होंगे.

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऋतिकने की आमिर की फिल्म की तारीफ की, भड़के लोग, सोशियल मीडिया पर विक्रम वेदा भी ट्रेंड करने लगा

pahaadconnection

आज रांची पहुंचेंगे UPA विधायक, पर नहीं जा सकेंगे अपने अपने घर

pahaadconnection

दिल्ली: तापमान बढ़ने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

pahaadconnection

Leave a Comment