Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
खेल

फरीदाबाद: निवर्तमान जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने मैच खेलकर ली अपने खेल प्रेमी साथियों से विदाई

Advertisement

फरीदाबाद, 29 अगस्त। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित स्लेज हैमर क्रिकेट ग्राउंड में निवर्तमान जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने मैच खेलकर अपने खेल प्रेमी साथियों से विदाई ली। यह मैच रॉयल डीसी इलेवन और एनर्जी इलेवन के बीच खेला गया।
रॉयल डीसी इलेवन के कप्तान यशपाल यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में रॉयल डीसी ने 141 रन ही बना पाई। जिसमें सर्वाधिक 27 रन प्रमोद कुमार, 26 रन आदित्य, 25 लोकेश भाटी का योगदान रहा।
एनर्जी इलेवन ने यह लक्ष्य 18 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच की विजेता रही एनर्जी इलेवन टीम की तरफ से मैन ऑफ़ द मैच रहे सत्यम की नाबाद 69 रन की पारी का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त गेंदबाज डॉ वाई इस रेड्डी ने 17 रन देकर 3 विकट लिये। एस के मुख्तियार ने 24 रन और अशोक कुमार ने 18 रन की पारी खेल कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महिला हॉकी टीम की सदस्य मनीषा चौहान ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

CWG २०२२ – लवप्रीत ने जीता कांस्य , भारत की झोली में 14 वां मेडल

pahaadconnection

भारतीय निशानेबाजों मनीष, रुबीना ने स्वर्ण पर साधा निशाना ; निशा ने जीता कांस्य पदक

pahaadconnection

Leave a Comment