Pahaad Connection
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

ग्रीन चिली पास्ता – एक दम आसान और बिल्कुल स्वादिष्ट

Advertisement

एक दम झटपट और स्वादिष्ट नाश्ता बनाना अब है बिल्कुल आसान। आप बिल्कुल मत घबराइए। जब भी घर पर आए मेहमान या बच्चो के टिफिन बॉक्स में भरने के लिए एक दम परफेक्ट रेसिपी है यह।

ग्रीन चिल्ली पास्ता की है यह रेसिपी और सामग्री
सामग्री:
१. पास्ता
२. पानी
३. तेल
४. लहसुन
५. हरी मिर्च
६. प्याज
७. शिमला मिर्च
८. टमाटर
९. टोमैटो केचअप
विधि:
एक पतीले में पानी गरम कीजिए। उसमे अब पास्ता डालिए। अब उसमे थोड़ा सा तेल डालिए और चुटकी भर नमक जिससे पास्ता एक दूसरे से न चिपके। अब इन पास्ता को १५ मिनट धीमी आंच पर उबलने दीजिए।
अब दूसरी तरफ एक कड़ाई में २ बड़े चम्मच तेल डालिए। उसमे कटे हुए लहसुन और हरी मिर्च डालिए। अब इसको २ मिनट के लिए हिलाए। अब इसमें कटे हुए प्याज डालिए। अब इसमें शिमला मिर्च डालिए।आप इसमें बीन्स और गाजर भी डाल सकते है। अब इसमें स्वाद अनुसार नमक डालिए। और थोड़ी देर इन सब्जियों को पकाएं। अब इसमें टमाटर काट कर डालिए। और इसे भी पकने दीजिए। अब जब सब सब्जियां पक जाए तब इसमें उबले हुए पास्ता और टोमैटो केचअप डाल कर हिलाए और गरमा गरम परोस के खाएं।
Advertisement
Advertisement

Related posts

मंत्री सुबोध उनियाल ने कैबिनेट की बैठक बीच में छोड़ी, खराब हुई तबियत

pahaadconnection

Vastu Tips For Plant: घर में लगा लिया ये एक पौधा तो खुल जाएगा भाग्य, जमकर बरसेगा पैसा, जानें सही दिशा

pahaadconnection

राष्ट्रीयव्यापी कोविड-19 अपडेट

pahaadconnection

Leave a Comment