Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

पेशी पर बंदी को मोबाइल मुहैया कराने वाले पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Advertisement

मुरादाबाद पेशी पर ले जाते समय बंदी बब्बू को मोबाइल मुहैया कराने वाले पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर मामले का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था कि सीतापुर में ढाबे पर रुकने के दौरान हत्या के आरोपी बब्बू को पुलिसकर्मियों ने मोबाइल मुहैया कराया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने एसीपी पुलिस लाइन को जांच का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की गई।डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, लखनऊ जिला जेल में हत्या के मुकदमे में बब्बू नाम का एक आरोपी बंद है। मुरादाबाद के भोजपुर थाने में उसके खिलाफ हत्या का एक मुकदमा दर्ज है। मंगलवार को मुरादाबाद कोर्ट में पेशी होनी थी। पुलिस लाइन में तैनात दारोगा संजय यादव, सिपाही राम किशोर, आशीष, मनोज कुमार और सिपाही चालक जय प्रकाश सिंह सोमवार की शाम सरकारी गाड़ी से बंदी को लेकर मुरादाबाद के लिए निकले थे.

इस दौरान सीतापुर महोली इलाके में हाईवे के ढाबे पर पहुंचे, जहां पुलिस ने न सिर्फ हथकड़ी खोली बल्कि आरोप है कि बंदी को मोबाइल देकर बातचीत भी कराई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सीतापुर पुलिस ने लखनऊ पुलिस को पत्र लिखा। इस पर पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने एसीपी पुलिस लाइन पंकज श्रीवास्तव को जांच सौंपी। शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आने पर एसीपी ने कार्रवाई के लिए बुधवार देर शाम रिपोर्ट भेजी। इसके आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ने पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आज सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 360.95 अंक टूटा और निफ्टी टूटकर 111.65 अंक पर आ गया

pahaadconnection

धराली आपदा : अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

pahaadconnection

2023 के लिए अभी खरीदने के लिए अगली क्रिप्टोकरंसी, यहां है सबसे अच्छी 10 क्रिप्टोकरेंसी

pahaadconnection

Leave a Comment