Pahaad Connection
Breaking News
राजनीति

बीजेपी का भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी-शर्ट पर वार

Advertisement

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को राहुल गांधी तामिलनाडु में हैं। वहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टीशर्ट चर्चा में है। राहुल गांधी ने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी है। भाजपा ने उनकी फोटो ट्वीट करके लिखा- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइस टैग भी दिखाया है।
भाजपा के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा- अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी।

एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी निकाल रही है और मैं पार्टी का मेंबर हूं। इसलिए मैं इस यात्रा में शामिल हूं। उन्होंने कहा- यात्रा का मकसद साफ है, हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं। राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से मुझे इस देश और अपने बारे में समझ आ जाएगी। मैं 2-3 महीने में समझदार हो जाऊंगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

Amit Shah Odisha Visit: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- ओडिशा के आ गए हैं अच्छे दिन, राज्य का मैं उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं

pahaadconnection

1 अप्रैल से सोना खरीदने के नियमों में होगा बदलाव, ये ज्वेलरी मान्य नहीं होगी

pahaadconnection

गुजरात के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर ओ.पी. कोहली की ‘श्रद्धांजलि सभा’ का आयोजन किया गया

pahaadconnection

Leave a Comment