Pahaad Connection
Breaking News
अपराध

बेटियों की हत्या के मामले में CM योगी देंगे 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Advertisement

लखीमपुर खीरी ….. एक आरोपी दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया जबकि दो आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ रेप किया और उसके बाद दोनों की हत्या कर दी। बुधवार को दोनों के शव उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर फांसी पर लटकते पाए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर जनपद में हुई अपराधिक घटना में पीड़ित के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने एक पक्का आवास और कृषि भूमि का पट्टा दिए जाने का निर्देश दिया है। सरकार द्वारा हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके एक माह के भीतर सजा कराई जाएगी।लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में गन्ने के खेत में दो दलित बहनों के शव एक पेड़ पर फांसी से लटकती पाई गई थी। दोनों के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। मामले में गुरुवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि 15 और 17 साल की उन लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तिमली धर्मावला के जंगल मे बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़

pahaadconnection

1905 पोर्टल पर कार्यरत कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दर्ज कराया अभियोग

pahaadconnection

पिलियन राइडर के लिए भी हेलमेट पहनना जरुरी

pahaadconnection

Leave a Comment