Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking News

‘इश्कबाज’ फेम निशि सिंह का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Advertisement

टीवी सीरियल ‘कुबूल है’ और ‘इश्कबाज’ फेम निशि सिंह का लंबी बीमारी के बाद रविवार 18 सितंबर को निधन हो गया। निशि लकवा से पीड़ित थी और पिछले चार साल से बिस्तर पर थी। 17 सितंबर की रात उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और 18 सितंबर को सुबह 3 बजे उनकी मौत हो गई।

निशि को खाने में होती थी दिक्कत

Advertisement

निशि के पति संजय सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, ‘फरवरी 2020 को निशि को दूसरा दौरा पड़ा। उस समय ही निशि की तबीयत में सुधार हो रहा था। हालांकि, दूसरा दौरा पड़ने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से गले में इंफेक्शन के कारण वह खाना नहीं खा पा रही थी इसलिए हमने उनको सिर्फ जूस देना शुरू किया। उनकी मृत्यु से दो दिन पहले 16 सितंबर को उनका 50वां जन्मदिन था। वह बोल नहीं सकती थी, लेकिन बहुत खुश लग रही थी। मैंने उनको उनका पसंदीदा बेसन के लड्डू खाने के लिए कहा और उन्होंने थोड़ा खाया भी था।

संजय सिंह ने आगे कहा, ’17 सितंबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई और हम उन्हें अस्पताल ले गए। जहां रात तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। हम 32 साल से साथ थे। वह ठीक नहीं थी, फिर भी हम साथ थे। अब मेरे पास अपने बच्चों के अलावा परिवार के नाम पर कोई नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये आवश्यक दिशा-निर्देश

pahaadconnection

‘भारत जोड़ो यात्रा’ कड़ाके की ठंड के बीच होशियारपुर के टांडा से फिर शुरू

pahaadconnection

दून लौटी सनातन जनजागरण यात्रा

pahaadconnection

Leave a Comment