Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

कार खड्ड में गिरी दो युवकों की मौत

Advertisement

कोटद्वार :

प्रखंड बीरोंखाल के अंतर्गत कोला गांव के समीप एक कार खड्ड में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल भेजा गया है। कार सवार युवक नोएडा से बैजरो की ओर आ रहे थे।थलीसैंण थाना प्रभारी सत्येंद्र भंडारी ने बताया कि ग्राम पज्याड़ा निवासी सुनील सिंह (36) पुत्र खुशाल सिंह नोएडा में नौकरी करता है। सुनील ने घर आने के लिए नोएडा से कार बुक की थी। कार को सेक्टर 56 नोएडा निवासी रोहित (26) पुत्र सत्यनारायण चला रहा था।रास्ते में ग्राम कोलिंडा निवासी कुंदन सिंह (57) पुत्र ठाकुर सिंह ने कार में लिफ्ट ली। इस बीच ग्राम कोला के समीप कार अनियंत्रित होकर कोला गदेरे में जा गिरी। दुर्घटना में रोहित व कुंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में भर्ती किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार हो सकता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related posts

आओ मिलकर पेड़ लगाएं, हरी-भरी प्रकृति बनाएं : सचिन गुप्ता

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ

pahaadconnection

‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की गतिविधियों के अनिवार्य डॉक्यूमेंटेशन करने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment