Pahaad Connection
Breaking News
राजनीति

योगी सरकार के निशाने पर वक्फ बोर्ड की 3500 लाख करोड़ की संपत्तियां

Advertisement

लखनऊ।

मदरसों के बाद अब वक्फ की संपत्तियों का सर्वे हो रहा है। यूपी में सबसे ज्यादा करीब 1.22 लाख संपत्तियां हैं। इनकी अनुमानित वैल्यू करीब 3500 लाख करोड़ मानी जा रही है। इसमें लखनऊ का राजभवन, वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा की शाही मस्जिद भी शामिल हैं। यूपी सरकार इन संपत्तियों का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए सर्वे करवा रही है। वक्फ बोर्ड की जमीन को बेचने के लिए NOC लेनी होती है। ऐसी खरीद-फरोख्त में NOC नहीं ली गईं। वक्फ बोर्ड ने बीते 3 सालों में करीब 150 ऐसे मामले की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी थी।

Advertisement

इसके बाद योगी सरकार इन वक्फ संपत्तियों का सर्वे करवा रही है। उधर, वक्फ संपत्तियों के सर्वे पर सियासत भी शुरू हुई है। विपक्ष इस पर सवाल उठा रहा है? तो कई मुस्लिम धर्म-गुरु इसके समर्थन में उतर आए हैं। कई मुस्लिम पार्टी के नेता इसके विरोध में बोल रहे हैं। हर राज्य के पास अपना वक्फ बोर्ड है। इसके चेयरमैन होते हैं। इसमें एक या दो राज्य सरकार के नॉमिनी होते हैं। जो मुस्लिम विधायक या सांसद हो सकते हैं। फिर कोई मुस्लिम स्कॉलर, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य हो सकते हैं।वक्फ की संपत्ति का इस्तेमाल धार्मिक स्कूल चलाने, कब्रिस्तान बनाने, मस्जिद बनाने या फिर शेल्टर होम बनाने के लिए किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति वक्फ का निर्माण करता है तो फिर वो उससे अपनी संपत्ति वापस नहीं ले सकता। कोई गैर मुस्लिम भी वक्फ का निर्माण कर सकता है। मगर उसकी इस्लाम में आस्था होनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

1200 वित्तीय साक्षरता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

pahaadconnection

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात सरकार ने पिछले 5 सालों में माणसा में 1182 करोड़ रुपये के विकास के काम किए हैं

pahaadconnection

किशोर ने शिक्षा सचिव से की टिहरी में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग

pahaadconnection

Leave a Comment