Pahaad Connection
उत्तराखंड

बाइक सवार दो लोगों पर झपटा गुलदार बाल बाल बचे

Advertisement

श्रीनगरः

पौड़ी जिले के श्रीनगर में गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है. आए दिन गुलदार लोगों पर हमला कर रहा है. बीती शाम भी गुलदार ने बाइक सवार दो लोगों पर हमला कर  दिया. जिसमें दोनों के शरीर पर गहरे घाव हो गए. गनीमत रही कि हमले में दोनों की जान बच गई. वहीं, स्थानीय लोगों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अरविंद सिंह रावत (उम्र 35 वर्ष) निवासी न्यू डांग और अजय रावत (उम्र 34 वर्ष) निवासी उफल्डा रविवार देर शाम करीब 7 बजे बाइक पर सवार होकर जसकोट गांव से कीर्तिनगर जा रहे थे. तभी सांपला बैंड के पास पहले से घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया. जिससे दोनों लोग बाइक समेत सड़क पर गिर गए.

Advertisement

वहीं, बमुश्किल दोनों सड़क से उठे और मौके से भागने में सफल हो पाए. हालांकि, दोनों की पीठ पर गुलदार के नाखून से गहरे घाव हो गए, लेकिन दोनों की जान बच गई. बताया जा रहा है कि दोनों लोग केबल ऑपरेटर हैं. वहीं, दोनों लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मरहम पट्टी कराई. फिलहाल, दोनों खतरे से बाहर हैं, लेकिन घटना के बाद काफी खौफजदा हैं

Advertisement
Advertisement

Related posts

रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं सीएम

pahaadconnection

सारा के तहत हजारों की संख्या में पारंपरिक जल स्रोतों को किया चिन्हित

pahaadconnection

थाना बलुवाकोट पुलिस एवं एसएसबी टीम ने की संयुक्त रुप से कॉम्बिंग

pahaadconnection

Leave a Comment