Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

दशहरे से पहले मनी दिवाली, सेंसेक्स 1,277 अंक उछला, बैंकिंग और मैटल शेयर चमके

Advertisement

बीते कई दिनों से मंदी झेल रहे शेयर बाजार में आज दिवाली देखने को मिली। विदेशी बाजारों से मिले संकेतों और बैंकिंग एवं मैटल शेयरों में तेजी के बीच आज शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। आज शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स बंद होते समय कल के स्तर के 1277 अंकों की बढ़त ले चुका था।
घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स में 1,277 अंक की बढ़त रही। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बैंक, धातु और आईटी शेयरों में लिवाली से घरेलू बाजार में तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,276.66 अंक यानी 2.25 प्रतिशत उछलकर 58,065.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,311.13 अंक तक चढ़ गया था। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 27 लाभ में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 386.95 अंक यानी 2.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,274.30 अंक पर बंद हुआ। धातु, बैंक और आईटी शेयरों की अगुवाई में लिवाली चौतरफा रही। इससे शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा

pahaadconnection

इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए छह फीसदी हे तो भीं राजनीतिक माहौल को लेकर चिंतित है

pahaadconnection

बंपर वैकेंसी : बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ और अन्य पदों के लिए भर्ती, अभी करें आवेदन जानिए भर्ती संबंधित जानकारी

pahaadconnection

Leave a Comment