Pahaad Connection
Breaking News
खेल

इंडियन राउंड ” 50 मीटर व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता गोल्डचंदनकियारी में संचालित तीरंदाजी डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों में प्रसन्नता व्याप्त

Advertisement

बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड निवासी गोल्डी मिश्रा ने गुजरात में चल रहे 36 वें. नेशनल गेम्स 2022  में गोल्ड मैडल हासिल किया है। गोल्डी ने यह गोल्ड मंगलवार को आयोजित ” इंडियन राउंड ” 50  मीटर व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता है। इस जीत ने नेशनल गेम्स में झारखंड का परचम लहरा दिया है। गोल्डी ने राज्य के साथ – साथ बोकारो जिले का भी मान बढ़ाया है।  गोल्डी के इस जीत की सूचना पर बोकारो उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने गोल्डी से फोन पर बात कर उसे बधाई दी और भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने कहा कि गोल्डी के जिला वापसी पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्डी ने राज्य और बोकारो को एक अलग पहचान दिलाई है। आज का दिन बोकारो के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने गोल्डी के कोच श्री महेंद्र करमाली को भी बधाई दी है।उधर,गोल्डी के गोल्ड जीतने की खबर आने के बाद से ही खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। चंदनकियारी प्रखंड में राज्य सरकार द्वारा संचालित तीरंदाजी डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े खिलाड़ियों एवं गोल्डी के साथी खिलाड़ियों में भी इसको लेकर प्रसन्नता व्याप्त है। उल्लेखनीय हो कि, गोल्डी मिश्रा जिले के चंदनकियारी प्रखंड अंर्तगत राज्य सरकार द्वारा संचालित तीरंदाजी डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव सुविधा मुहैया कराया जाता है। वर्तमान में गुजरात में संचालित 36 वें. नेशनल गेम्स 2022 में जिले से दो खिलाड़ी गोल्डी मिश्रा व अनु सिंह ” इंडियन राउंड ” तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेडियम, देखी भारत-इंग्लैंड सीरीज

pahaadconnection

भारतीय निशानेबाजों मनीष, रुबीना ने स्वर्ण पर साधा निशाना ; निशा ने जीता कांस्य पदक

pahaadconnection

15 साल की बच्ची ने जूडो में जीता भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

cradmin

Leave a Comment