Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

रिजॉर्ट कार्मिकों का पुलिस सत्यापन न कराने पर आठ का चालान

Advertisement

पौड़ी/देहरादून।

उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था, वी मुरुगेशन के निर्देश पर, राज्य में चलाए जा रहे होटल और रिजॉर्ट के सत्यापन अभियान में मंगलवार को पौड़ी जनपद के आठ रिजॉर्ट स्वामियों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ,थाना लक्ष्मण झूला विनोद सिंह गुँसाई के नेतृत्व में चलाए अभियान में नीलकंठ रोड पर 08 ऐसे रिजॉर्ट मिले, जिनके कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया गया था।

Advertisement

इस कारण उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत धनराशि रु0 1,50,000/- के न्यायालय सम्बन्धी चालानी कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त चेकिंग सत्यापन अभियान जनपद पुलिस द्वारा लगातार जारी है।
प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यवाही डीआर नेचर्स लैब रिजॉर्ट, द जंक यार्ड रिजॉर्ट, इंडिया हॉलिडे रिजॉर्ट, हिमालयन मैजिस्ट्र्री रिजॉर्ट, ग्रीन वुड रिजॉर्ट, द पाम व्यू रिजॉर्ट, मिनी स्विश रिजॉर्ट, द कैंपिंग जंक्शन रिजॉर्ट के विरुद्ध की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गोदियाल ने श्रीकोट से लेकर श्रीनगर तक किया रोड शो

pahaadconnection

सालों से बुज़ुर्ग की अमल दारामद प्रकरण को दबाए बैठे सदर राजस्व कानूनगो निलम्बित

pahaadconnection

सीएम ने दी डॉ. अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि

pahaadconnection

Leave a Comment