Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

पुलिस व पर्यटन अधिकारी की संयुक्त टीम ने की होटलों व होम स्टे की चेकिंग

Advertisement

बागेश्वर ।

उपजिलाधिकारी, पुलिस व पर्यटन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को काण्डा, विजयपुर तथा धरमघर क्षेत्र के होम स्टे व होटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चैस्ट-नेस्ट होटल द्वारा उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय की धारा-15 के अंतर्गत नियमावली के उपबंधो का उल्लंघन पाये जाने के साथ ही चार साल पुराने अग्नि षमन यंत्र पाये जाने व रेट लिस्ट प्रदर्षित न करने पर 10 हजार की जुर्माना लगाया गया।

Advertisement


संयुक्त टीम द्वारा 05 होम स्टे का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए सभी को निर्धारित नियमावली का पालन करने के साथ ही अग्नि षमन यंत्रों को अपडेट रखने व पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने व उन्हें पारंपरिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देष दिए, साथ ही विभिन्न पंजिकायें को अपडेट व साफ-सफाई रखने के निर्देष दिए गए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकरी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अषोक सिंह परिहार, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिक्षक होने के सही मायने

pahaadconnection

26 जनवरी तक चलेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा : आदित्य कोठारी

pahaadconnection

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया मेडिकल स्टोर का निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment