Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

जिलाधिकारी रीना जोशी ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को पुराने भवनों के स्थान पर ट्रेनिंग सेंटर, ग्रोथ सेंटर का आंगणन बनाने के निर्देश दिए।

Advertisement

बागेश्वर ।

थाने के समीप खादी ग्रामोद्योग के पुराने भवनों का जिलाधिकारी रीना जोषी ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामोद्योग अधिकारी व अधिषासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को पुराने भवनों के स्थान पर ट्रेनिंग सेंटर, दोमंजिले मंे षोरूम, ग्रोथ सेंटर तथा दुकानें बनायें जाने का आंगणन प्रस्ताव बनाने के निर्देश मौके पर दिए।

Advertisement


जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के बुनकरांे को बढावा देने व उन्हें आधुनिक प्रषिक्षण देने हेतु इस स्थल पर आधुनिक टेªनिंग सेंटर व ऊन कार्डिक रूम के साथ ही षोरूम, दुकानें, ग्रोथ सेंटर व स्टोर रूम बनायें जायेंगे। इस हेतु उन्होंने ग्रामोद्योग अधिकारी व महाप्रबंधक उद्योग को जनपद में ऊन बुनकर, खादी बुनकर व थुलमा बनुकरांे की सूची उपलब्ध कराने के निर्देष मौके पर दिए, ताकि पुराने बुनकरांे के साथ ही नयंे बुनकरों को आधुनिक प्रषिक्षण देकर प्रषिक्षित किया जा सके तथा बुनकरांे द्वारा उत्पादित उत्पादांे को षोरूम एवं ग्रोथ सेंटर के माध्यम से प्रदर्षित कर बिक्री की जा सकेंगी।

Advertisement

जिलाधिकारी ने ग्रामोद्योग के पुराने भवनों से लगी बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर हेतु चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया, जिसमें 89 लाख की धनराषि से दोमंजिला भवन बनेगा, जिसके लिए जिला योजना से 40 लाख की धनराषि प्राप्त हो चुकी है, तथा षेश धनराषि षासन से प्राप्त होगी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिषासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को दीपावली के उपरंात कार्य प्रारंभ करने के निर्देष मौके पर दिए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी हरगिरि, अधि0अभि0 ग्रामीण निर्माण विभाग रमेष चन्द्रा, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल, सहायक अभियंता सुनील दताल, तहसीलदार दीपिका आर्य आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जयपुर के बाद अब देहरादून से शुरू करने जा रहे आंदोलन की दूसरी श्रृंखला

pahaadconnection

कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

pahaadconnection

जिलाधिकारी केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment