Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अखिलेश यादव ने हरिद्वार में की पिता मुलायम सिंह की अस्थि विसर्जित

Advertisement

हरिद्वार/देहरादून, 
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को उत्तराखण्ड के हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर नीलधारा में विधि विधान के साथ विसर्जित कर दी गई। स्वर्गीय यादव के पुत्र और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके पारिवारिक पंडा शैलेश मोहन ने कर्मकांड संपन्न कराया।

अस्थि विसर्जन के बाद अखिलेश ने गंगा में डुबकी लगाकर पिता की आत्मिक शांति को प्रार्थना की। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव, चचेरे भाई रामगोपाल यादव, मुलायम सिंह के दूसरे पुत्र प्रतीक यादव, बहू डिंपल यादव, अखिलेश की बेटी टीना अदिति, बेटा अर्जुन और धर्मेंद्र, चचेरा भाई धर्मेंद्र यादव, तेजस प्रताप यादव, अंशुल यादव, अक्षय यादव, अनुराग यादव, छोटू यादव, आदित्य यादव आदि परिवार के लोग मौजूद रहे।

Advertisement

अस्थि विसर्जन के दौरान, उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और तमाम कार्यकर्ताओं के अलावा, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर सत्य नारायण सचान, उत्तराखंड के सपा अध्यक्ष शंभू प्रसाद, गोरखा फ्रंट अध्यक्ष संजय मल्ल, अतुल शर्मा आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री अखिलेश सभी कार्य विधि विधान से निपटने के बाद निजी वायुयान से सैफई (इटावा) रवाना हो गए। अस्थि विसर्जन के दौरान कार्यकर्ताओं ने धरती पुत्र मुलायम सिंह अमर रहे, नेताजी अमर रहे और जिंदाबाद के नारे लगाए। उल्लेखनीय है कि सपा संस्थापक और यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आईआरएस से जुड़े विभागों के अधिकारियों को हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश

pahaadconnection

शराब पीकर वाहन चलाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन जब्त

pahaadconnection

पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment