Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रीना जोशी के निर्देशों के अनुपालन में बागेश्वर नगर क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

Advertisement

बागेष्वर 
जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देशों के अनुपालन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रकाश चंद्र तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागेश्वर विपिन कुमार की टीम द्वारा बागेश्वर नगर क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिष्ठान विक्रेताओं तथा परचून की दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मिष्ठान विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि वह साफ-सफाई रखें तथा प्रतिष्ठान में विक्रय हेतु रखी गई मिठाइयों की निर्माण तिथि अंकित करना सुनिश्चित करें। मिष्ठान के निर्माण में लगी सामग्री की खरीद के बिलों को भी रखना सुनिश्चित करें।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर 05 खाद्य पदार्थों (मैदा, तेल, पैक्ड व खुली मिठाई, खुला दूध) का नमूना संग्रह का जांच हेतु खाद्य विश्लेषणशाला उत्तराखंड को प्रेषित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रतिष्ठानों के व्यवस्थित न होने तथा साफ-सफाई न होने पर 03 प्रतिष्ठान स्वामियों को मौके पर ही नोटिस जारी किये गये। अभिहित अधिकारी प्रकाश चन्द्र द्वारा अवगत कराया गया अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

pahaadconnection

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में प्रतिभाग करेंगे शिक्षा मंत्री डा0 रावत

pahaadconnection

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया ट्रैकसूट एवं स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित

pahaadconnection

Leave a Comment