Pahaad Connection
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

सुबह एक कली लहसुन से क्या मिलेगा लाभ, गैस की समस्या का इलाज

Advertisement

फेफड़ों को स्वस्थ रखना है? तो रोज खाएं ये 5 चीजें

1 विटामिन सी से भरपूर आहार : खट्टे फल जैसे- संतरा, नींबू, टमाटर, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, अनानास, आम आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। ‘विटामिन सी’ से भरपूर आहार का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ‘विटामिन सी’ से भरपूर आहार में एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो सांस लेने के बाद ऑक्सीजन को सभी अंगों तक पहुंचाने में मदद करते है।
2 लहसुन का सेवन :लहसुन का सेवन कफ को खत्म करने में सहायक होता है और अगर खाना खाने के बाद लहसुन खाया जाए तो ये छाती को साफ रखता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो संक्रमण से लड़ते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
3 लाइकोपेन युक्त आहार का सेवन :ऐसे आहार का सेवन करें जो लाइकोपेन युक्त हो जैसे टमाटर, गाजर, तरबूज, पपीता, शकरकंद और हरी सब्जियां।
4 मुनक्का का सेवन :रोजाना भिगे हुए मुनक्का का सेवन करने से भी फेफड़े मजबूत होते हैं और बीमारियों से लड़ने की उनकी क्षमता बढ़ती है।
5 तुलसी की पत्तियों का सेवन:अगर फेफड़ों में कफ जमा हो तो इसे खत्म करने के लिए तुलसी के सूखे पत्ते, कत्थान, कपूर और इलायची को बराबर मात्रा में पीस लें। अब इसमें नौ गुना चीनी मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण को चुटकी भर दिन में दो बार खाएं। इससे फेफड़ों में जमा कफ खत्म होने में मदद मिलती है।

Advertisement

हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज? ये 3 चीजें खाएं तुरंत मिलेगी राहत

1 मेथी दाने –
मेथी दाने का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए रात को आधा चम्मच मेथी दाने पानी में भिगो दें, फिर सुबह मेथी दानों को चबा-चबा कर खाएं साथ ही इसके पानी को भी पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से हड्डियों से आवाज आना बंद होने में मदद मिलेगी।

Advertisement

2 दूध पीएं –
हड्डियों से कट-कट की आवाज आने का मतलब ये भी हो सकता है कि उनमें लुब्रिकेंट की कमी हो गई हो। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम देना बहुत जरूरी है। कैल्शियम के अन्य स्त्रोत लेने के अलावा भरपूर दूध पिएं।

3 गुड़ और चना खाएं –
भूने चने के साथ गुड़ का भी सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिन में एक बार गुड़ और भुने हुए चने जरूर खाएं। इससे हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाएगी और कट-कट की आवाज आना भी बंद हो जाएगी।

Advertisement

याददाश्त बढ़ाती है सौंफ,फायदे जानकर रोज खाएंगे आप

1. पेट की बीमारियों के लिए यह बहुत प्रभावी दवा है जैसे मरोड़, दर्द और गैस्ट्रिक डिस्ऑर्डर के लिए।
2. सौंफ आपकी याददाश्त बढ़ाती है।
3. सौंफ का नियमित सेवन दृष्टि को तेज करता है। 5-6 ग्राम सौंफ रोज लेने से लीवर और आंखों की ज्योति ठीक रहती है।
4. सिंकी हुई सौंफ मिश्री के साथ खाने से आवाज तो मधुर होती ही है यह खांसी भी भगाती है।
5. अगर आप चाहते हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर न बढ़े तो खाने के लगभग 30 मिनट बाद एक चम्मच सौंफ खा लें। सौंफ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखती है।
6. सूखी, रोस्टेड और कच्ची सौंफ को बराबर मात्रा में मिला लें। इसे खाने के बाद खाएं। इससे पाचन क्रिया बेहतर रहेगी और आप हल्का महसूस करेंगे।
7. अगर आप एक चम्मच सौंफ 2 कप पानी में उबाल लें और इस मिश्रण को दिन में दो-तीन बार लें तो आपकी आंतें अच्छा महसूस करेंगी और खांसी भी लापता हो जाएगी।
8. सौंफ की पत्तियों में खांसी संबंधी परेशानियां जैसे दमा व ब्रोन्काइटिस को दूर रखने की भी क्षमता होती है।
9. सौंफ को अंजीर के साथ खाएं और खांसी व ब्रोन्काइटिस को दूर भगाएं। कफ और खांसी के इलाज के लिए सौंफ खाना उपयोगी है।
10. मासिक चक्र को नियमित बनाने के लिए सौंफ खाएं।

Advertisement

High BP की समस्या से परेशान हैं तो करें इन 5 चीजों का सेवन

हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप (High BP) की समस्या जो कि हार्ट संबंधी परेशानियों का कारण भी बन सकती है। जब ये प्रॉब्लम बढ़ जाती है तब जरूरी है कि आप इसका खास ख्याल रखें। जानिए हाइपरटेंशन को दूर करने वाली 5 चीजों के बारे में-

Advertisement

1 अनार- अनार एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ब्लडप्रेशर नॉर्मल रहता है और हाइपरटेंशन का खतरा नहीं होता।

2 गाजर- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन ए शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाते हैं और ब्लडप्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने में मदद करते हैं।

Advertisement

3 मूली- मूली भी आपके ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करती है। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखता है।

4 पालक- अगर आप हाइपरटेंशन के मरीज हैं तो पालक आपके लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम हृदय की धमनियों की दीवारों को सिकुड़ने से रोकता है।

Advertisement

5 मेथी- मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद मददगार होता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला सोडियम आपके ब्लडप्रेशर को मेंटेन रखता है।

दिल की बीमारियों के घरेलू उपचार

Advertisement

*कच्चा लहसुन रोज सुबह खाली पेट छील कर खाने से खून का संचार ठीक रहता है और दिल को मजबूत बनाता है,इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
*सेब का जूस और आंवले का मुरब्बा खाने से दिल बेहतर ढंग से काम करता है।
*शहद दिल को मजबूत बनाता है। इसलिए एक चम्मच शहद प्रतिदिन अवश्य ही लें।
*रोज 50 ग्राम कच्चा ग्वारपाठा खाली पेट खाने से भी कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।
*लौकी उबालकर उसमें धनिया, जीरा व हल्दी का चूर्ण तथा हरा धनिया डालकर कुछ देर पकाकर इस सप्ताह में कम से कम 2-3 बार खाइए। इससे दिल को शक्ति मिलती है।
*अनार के रस में में मिश्री मिलाकर हर रोज सुबह-शाम पीने से दिल मजबूत होता है।
*बादाम खाने से दिल सेहतमंद रहता है क्योंकि इसमें विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।
*अर्जुन छाल और प्याज को बराबर पीस कर समान मात्रा में तैयार कर प्रतिदिन आधा चम्मच दूध के साथ लेने से हृदय रोगों में बहुत ही लाभ मिलता है।
*खाने में अलसी के तेल का प्रयोग करें । अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जिससे भी दिल मजबूत होता है ।
*छोटी इलायची और पीपरामूल का चूर्ण घी के साथ खाने से भी दिल मजबूत रहता है।
*दिल को मजबूत बनाने के लिए गुड को देसी घी में मिलाकर नित्य खाने से भी बहुत फायदा होता है।
*गाजर के रस को शहद में मिलाकर पीने से भी दिल मजबूत होता है।

गैस की समस्या का इलाज

Advertisement

– गैस की समस्या को दूर करने के लिए आप एक अदरक के टुकडे को देसी घी में पक लें. और फिर उस पर काला नमक डालकर खाएं इसके अलावा अदरक की चाय पीने से भी आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम से राहत मिलती है.
– पका हुआ पाइनएप्पल खाएं या फिर आप इसका जूस पी एम इसकी एल्कलाइन प्रॉपर्टी गैस से तुरंत राहत दिलाने में बहुत मदद करती है.
– ठंडे पानी में 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर घोलकर पीने से भी आपका डाइजेशन सुधर जाता है और गैस की प्रॉब्लम दूर हो जाती है.
– गैस की प्रॉब्लम को तुरंत दूर करने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच पुदीने का रस डालकर पिए इसके अलावा आप पुदीने की चाय भी पी सकते हैं.
– गैस की समस्या को दूर करने के लिए नारियल पानी एक बहुत बढ़िया उपाय है क्योंकि नारियल पानी पीने से आपका डाइजेशन सुधरता है और आपके पेट की तमाम तरह की प्रॉब्लम दूर हो जाती हैं और अगर गैस बन रही हो तो आप नारियल पानी पी लें इससे तुरंत गैस में आराम मिलेगा.

सुबह एक कली लहसुन से क्या मिलेगा लाभ?

Advertisement

1.- लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन आपको अनेक लाभ दे सकता है, साथ ही इंफेक्शन को दूर भगाने में भी लहसुन काफी महत्वपूर्ण है।

2.- यदि आप लहसुन का सेवन प्रतिदिन करते हैं, तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत कारगर सिद्ध होता है।
3.- लहसुन का सेवन करना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनका खून गाढ़ा होता है। लहसुन ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है इसलिए सुबह के समय खाली पेट लहसुन की 1 कली खाना चाहिए।

Advertisement

4.- अगर आप सर्दी-खासी से रहते हैं परेशान, आपको जल्दी हो जाती है सर्दी, खांसी भी रहती है तो इसका मतलब यह है कि आपके अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता नहीं है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। अगर आप इसे मजबूत करना चाहते हैं, तो रोज अपनी दिनचर्या में लहसुन को शामिल करें।

5.- अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो लहसुन का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। प्रतिदिन आप खाली पेट 1 कली लहसुन का सेवन करें, यह आपके बढ़ते वजन को कम करने में मदद करेगा।

Advertisement

6.- लहसुन अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के चलते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है। यदि आप लहसुन का नियमित सेवन करते हैं, तो आपका ब्लडप्रेशर व ब्लड शुगर दोनों ही नियंत्रण में रहेंगे।
7.- अगर आप कील-मुंहासे की समस्या से परेशान हैं, तो रोज खाली पेट लहसुन की कच्ची कली का सेवन करें। इसके सेवन से आपका खून साफ होगा जिससे कील-मुंहासे की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जानिए सौंफ की चाय पीने के फायदे, जैसे पहले कभी नहीं थे

pahaadconnection

खाली पेट चाय पीना है स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक, हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

pahaadconnection

ओमेगा-3 से भरपूर ड्रैगन फ्रूट रखे आपके दिल का ख्याल, जानिए फायदे

pahaadconnection

Leave a Comment