Pahaad Connection
राजनीति

गुजरात चुनाव – भाजपा को है अब तक की सबसे बड़ी जीत की उम्मीद

Advertisement

गुजरात के विधान सभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री होने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि इस बार राज्य में कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है, यानी भाजपा-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच। लेकिन गुजरात में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री और अरविंद केजरीवाल के आक्रामक चुनाव प्रचार के बावजूद भाजपा को इस बार अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत की उम्मीद नजर आ रही है।

गुजरात के विधान सभा के चुनावी नतीजों के इतिहास की बात करें तो भाजपा को प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी जीत 2002 के विधान सभा चुनाव में हासिल हुई थी। 2002 के चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 127 सीटों पर बंपर जीत के साथ दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा को न तो इससे पहले के चुनावों में इससे ज्यादा सीटें हासिल हो पाई और न ही इसके बाद के चुनावों में।

Advertisement

1995 में 121 विधान सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा ने अपने दम पर पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। 1998 में 117 सीटें जीतकर भाजपा ने दूसरी बार, 2002 में 127 सीटें जीतकर तीसरी बार, 2007 में 117 सीटें जीतकर चौथी बार और 2012 में 115 सीटें जीतकर लगातार पांचवी बार राज्य में अपनी सरकार बनाई।

Advertisement

2017 के विधान सभा चुनाव में जीत हासिल कर भाजपा गुजरात में लगातार छठी बार सरकार बनाने में तो कामयाब हो गई लेकिन उसकी सीटों की संख्या 100 से भी नीचे चली गई। पिछले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलकर भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी।

राज्य में सरकार बनाने के लिए विधायकों की जरूरी संख्या 92 है और 2017 में भाजपा को जरूरी अंक गणित से सिर्फ सात सीट ज्यादा यानी 99 पर ही जीत हासिल हो पाई थी। यहां तक कि भाजपा और कांग्रेस के बीच मतों का अंतर भी घटकर सिर्फ 7.6 प्रतिशत के लगभग ही रह गया था।

Advertisement

लेकिन 2022 में राजनीतिक हालात 2017 से बिल्कुल अलग है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल की मृत्यु हो चुकी है, अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर व्यस्त हैं और राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी जोर-शोर से राज्य में कांग्रेस की जगह लेने की कोशिश कर रही है।

गुजरात के चुनावी अभियान से जुड़े भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की एंट्री से भाजपा को कोई नुकसान होने नहीं जा रहा है और अगर आप को कुछ वोट मिलता भी है तो वह कांग्रेस वाला वोट ही मिलेगा और इसका लाभ भाजपा उम्मीदवारों को ही मिलेगा। वहीं भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि भाजपा दो-तिहाई से भी कहीं ज्यादा सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ गुजरात में सरकार बनाने जा रही है।

Advertisement

रूपाला ने इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए यह भी कहा कि इस बार गुजरात में भाजपा अब तक की सर्वाधिक यानी सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

आपको बता दें कि, गुजरात के चुनावी इतिहास में भले ही भाजपा को अपनी सबसे बड़ी जीत 127 सीटों के साथ 2002 में हासिल हुई थी लेकिन गुजरात के चुनावी इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा सीट जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम पर ही है। कांग्रेस को गुजरात में सबसे बड़ी जीत 1985 के विधान सभा चुनाव में मिली थी जब उसके 149 उम्मीदवार चुनाव जीत कर आए थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नये स्वरूप में नज़र आयेंगे आंगनबाडी केन्द्र, भौतिक संसाधन जुटाने को जनपदों को जारी की 623 लाख की धनराशि

pahaadconnection

रेस्क्यू में आने वाली बाधाओं पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण : भट्ट

pahaadconnection

“ध्रुवीकरण का प्रयास”: अमित शाह के विरोध को राम मंदिर से जोड़ने पर कांग्रेस

pahaadconnection

Leave a Comment