Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री गणेश जोशी।

मंत्री
Advertisement

जल्द बनेगा पुरकुल और सुवाखोली में बिजली घर : मंत्री जोशी

देहरादून, 02 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा सुवाखोली और पुरकुल के बिजली घर का निर्माण कार्य शीघ्र करवाया जाए। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी खड़े-गले खंभों को एक माह के भीतर तत्काल ठीक करने या उनके स्थान पर नए खंभे लगाए जाने के निर्देश भी दिये। मंत्री जोशी ने मसूरी में भूमिगत केब्लिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में बिजली घर से की संभावनाओं तलाशने के निर्देश भी दिये। मंत्री जोशी ने कहा जहां ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां तत्काल टांसफार्मर लगाये जाए। उन्होंने ट्रांसफर लगाने के कार्य और क्षेत्र में थ्री फेस एवं बंच केब्लिंग के कार्य को भी तत्परता से करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राहुल जैन, ईई राकेश कुमार, ईई प्रवेश कुमार, एसडीओ केवल सिंह, ई.ई एसडी बिष्ट, पार्षद भूपेंद्र कठेत, पार्षद सत्येंद्र नाथ, संजय नौटियाल, योगेश, कमल थापा, चुन्नीलाल, नंदिनी शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पम्पिंग पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए 01 अरब 60 करोड़ रुपये स्वीकृत

pahaadconnection

सीएम ने किया पीएम का मार्गदर्शन प्राप्त

pahaadconnection

जानिए कौन हैं बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय

pahaadconnection

Leave a Comment