Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक की मौत

Advertisement

  देहरादून।

रात्रि में करीब 1:00 बजे 112 से थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली की प्रेरणा स्टोर के पास सहस्त्रधारा रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर प्राप्त हुई उक्त सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर पुलिस बल ने देखा की एक टाटा टियागो कार डार्क मैटेलिक कलर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई पड़ी थी। जिसमें 2 लोग अंदर फंसे थे तथा एक व्यक्ति बाहर पड़ा था। पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और तीनों व्यक्तियों को 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया।

Advertisement

जहां पर डॉक्टर्स द्वारा एक व्यक्ति लोकेश मिश्रा पुत्र विजय प्रसाद मिश्रा निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली को मृत घोषित कर दिया। तथा अन्य व्यक्तियों पूर्ण सिंह राणा पुत्र बचन सिंह राणा निवासी ग्राम रेनी व रजनीश पुत्र गेंदालाल निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक घायल व्यक्ति के होश में आने पर नाम पता मालूम करते हुए परिजनों को सूचना दी गई। तथा मृत व्यक्ति के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

Advertisement

जिसका पंचायत नामा पंजीकृत करा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की स्थिति सामान्य है तथा दूसरे व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उक्त तीनों व्यक्ति कार से सहस्त्रधारा से अपने घर जा रहे थे तथा एलआईसी में कार्यरत है

Advertisement
Advertisement

Related posts

“ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल” का आयोजन

pahaadconnection

चुनौतियों से निबटने के लिए रोडमैप तैयार करना चाहिए : राज्यपाल

pahaadconnection

करनपुर वार्ड में भाजपा प्रत्याक्षी का शक्ति प्रदर्शन

pahaadconnection

Leave a Comment