Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, गुच्चुपानी में बरामद हुआ शव

Advertisement

देहरादून। पिकनिक स्पॉट गुच्चू पानी में आज एक ई-रिक्शा चलाने वाले युवक की हत्या हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि युवक सोमवार से लापता था।
आज अनारवाला नया गांव पार्षद सागर लामा ने चौकी प्रभारी सर्किट हाउस को फोन के माध्यम से सूचना दी कि गुच्चुपानी में सुनसान जगह पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सर्किट हाउस, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृतक की पहचान मोहसिन पुत्र अजीज अहमद निवासी राजकीय इंटर कॉलेज के सामने मेहूवाला माफी तेल पुर चौक थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनो को मौके पर बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराई गई। घटनास्थल का निरीक्षण व साक्ष्य संकलन के लिये फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। कोतवाली कैंट पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु संदिग्ध अवस्था में प्रतीत हो रही है। फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। शव का मौके पर पंचायत नामा की कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
बताया जा रहा है कि सोमवार को तीन युवक मोहसिन की ई-रिक्शा बुक कर अपने साथ ले गए थे। मोहसिन की ई-रिक्शा गुच्चू पानी तिराहे पर खड़ी हुई थी। परिजन ही उसे ढूंढते हुए शव तक पहुंचे थे। मोहसिन के सिर पर चोट के निशान हैं। शव के आस-पास खाने पीने की चीजें भी पड़ी हुई थीं। शराब की बोतल भी वहीं पर रखी मिली। हत्या किसी पत्थर से वार कर की गई है। मोहसिन का शव भी झाड़ियों के पास पत्थरों में पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधायक ने किया निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण

pahaadconnection

एकता मॉल के जरिए मिलेगी उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान : डॉ अग्रवाल

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का भावपूर्ण स्मरण

pahaadconnection

Leave a Comment