Pahaad Connection
Breaking Newsजीवनशैली

सुखी खांसी से हो गए हैं परेशान, इन उपायों से मिलेगा फायदा

खांसी
Advertisement

अगर आप सुखी खांसी से परेशान हैं तो इसके लिए घर पर ही खास उपचार करें। यहां पर दिए गए उपचारों से आप को फायदा होगा।

 

           सर्दियों के मौसम में सर्दी और जुकाम की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। साथ ही बहुत से लोगों को खांसी की समस्या भी रहती है। सूखी खांसी हमें बहुत ज्यादा परेशान करती है। गले में खराश और सूजन की वजह से हम परेशान हो जाते हैं। वैसे तो हम इसके लिए दवाइयां लेते हैं। लेकिन कभी कभी खांसी ठीक ही नहीं होती। अगर आप भी सूखी खांसी से परेशान है तो घर पर ही कुछ आसान उपाय अपनाएं। अगर आप इन उपायों को थोड़े समय तक करते हैं तो आपको सुखी खांसी से छुटकारा मिलता है। आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपचार लेकर आए हैं। इन्हें अपनाने से आपको सुखी खांसी में आराम मिलता है।
अगर आप सुखी खांसी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए शहद का सेवन करें। शहद में मौजूद एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल तत्व को दूर करने में उपयोगी होते हैं। रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन करें। सुखी खासी की समस्या में नमक के पानी के गरारे भी उपयोगी होते हैं। पानी को थोड़ा गर्म करके उसमें नमक डालें। अब इस पानी से गरारे करें। ऐसा करने से गले की सूजन कम होती है। साथ ही हल्दी भी गले की सूजन को कम करने के लिए उपयोगी होती है। रोज दूध में हल्दी डालकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से सूखी खांसी से छुटकारा मिलता है।
Advertisement
Advertisement

Related posts

गांधी शताब्दी अस्पताल में ब्लड बैंक की होगी स्थापना : डॉ आर राजेश कुमार

pahaadconnection

वायरल वीडियो: शाहरुख के बेटे आर्यन ने किया फोटोग्राफर्स को इग्नोर

pahaadconnection

प्रधानमंत्री के सम्मान में महिला मोर्चा 30 अक्टूबर तक कर रहा है सम्मेलन का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment