Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

फूलो में हुए श्री पृथ्वी नाथ जी के दर्शन

Advertisement

देहरादून,10 जुलाई। महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सानिध्य में आज प्रातः भोर में सावन मास के प्रथम सोमवार को प्रथम सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। आज प्रातः भोर में सेवादल के सेवादार व श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए जहां हरिद्वार से लाए पवित्र गंगाजल व दूध, दही, घी, पंचामृत इत्यादि से रुद्री जी के वैदिक पाठ ओम के मंत्रोचार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक प्रारंभ किया गया और प्रभु को फल फूल, बिल्वपत्र, पुष्प, पुष्प माला, मिष्ठान इत्यादि अर्पण कर धूप दीप दर्शाई गई और अंत में आरती कर विश्व कल्याण व अपने देश में आ रही आपदाओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लगभग 50 किलो दूध से बनी खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। आज प्रातः से ही मंदिर में भीड़ होने लगी हरिद्वार से लाए पवित्र गंगाजल को श्रद्धालुओं में जलाभिषेक के देव वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल आदि से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की। आज सायंकाल में दिल्ली से विशेष रूप से लाए लगभग 11 प्रकार के पुष्प रजनीगंधा, गेंदा, लिली, कमल, गुलाब, और भी विभिन्न प्रकार के फूलों से श्री पृथ्वीनाथ गर्भ ग्रह को फूल बंगले की तरह सजाया गया। जिसमें हजारों से भी अधिक पुष्प लगाए गए थे। इसके पश्चात सामूहिक आरती की गई। शृंगार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की देर रात तक भीड़ लगी रही। सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया।  इस अवसर पर श्री दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, श्रृंगार संयोजक रजनीश यादव, प्रवीन बंसल, राजेंद्र आनंद, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, दिलीप सैनी, सोहन लाल अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, शिवम मोहन शर्मा, संजय अग्रवाल, कान्हा मित्तल, अनुराग अग्रवाल, राकेश मित्तल, अनिल गोयल, दीपक मित्तल, संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महिला कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन

pahaadconnection

करन माहरा ने किया गढ़वाल वासियों को किया अपमानित, माफी मांगे : आशा नौटियाल

pahaadconnection

10.57 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment