Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैली

मुंहासों की समस्या से निजात पाने के लिए घर पर ही इन नुस्खों को अपनाएं

समस्या
Advertisement

अगर आप अपने चेहरे के पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए यहां पर दिए गए नुस्खों को आजमाएं। इससे आपको फायदा होगा।

           आज के समय में त्वचा संबंधित अनेक समस्याएं देखने को मिलती है। उनमें से पिंपल्स की समस्या आम है। युवा वर्ग में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। पिंपल की वजह से आपका चेहरा खराब नजर आता है। इसलिए इन्हें दूर करना बहुत जरूरी होता है। कुछ प्रोडक्ट के इस्तेमाल से हमारी त्वचा खराब हो सकती है। इसलिए घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। आज हम मुहांसों के लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं अगर आप इन्हें अपनाते हैं तो मुंहासों की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
अगर आप मुहांसों को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए अनार का इस्तेमाल किया जा सकता है। अनार के दानों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर से रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इस उपाय से आपका चेहरा साफ होगा। साथ ही पिंपल्स भी दूर होंगे। पिंपल्स को दूर करने के लिए शहद का उपयोग किया जा सकता है। थोड़ा शहद लें और उसमें नींबू के रस की बूंदे डालें। अब इसे मुहांसों पर लगाएं। अगर थोड़े दिनों तक आप इस उपाय को करते हैं तो आपको फायदा होता है। इससे आपके पिंपल्स दूर होते हैं।
Advertisement

Related posts

राष्ट्रपति ने किया राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन

pahaadconnection

बीच सडक पर गुंडई दिखाकर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

pahaadconnection

कानून मंत्री ने टेली-लॉ 2.0 का अनावरण किया

pahaadconnection

Leave a Comment