Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैली

विंटर सीजन में सर्दी और खांसी से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें सोंठ पाउडर का उपयोग

जुकाम
Advertisement

विंटर सीजन में सर्दी और जुकाम जैसी समस्याएं बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। ठंड की वजह से बलगम वाली खांसी हो जाती है। इस वजह से गले में खराश और अन्य समस्याएं भी देखने को मिलती है। इन सभी समस्या से हम बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं।

वैसे तो इन सभी समस्याओं के लिए सिरप अवेलेबल होती है। लेकिन फिर भी इसके साथ अन्य उपचार भी करने चाहिए। अगर आप सर्दी और खांसी जैसी समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए सोंठ पाउडर का उपयोग किया जा सकता है। सोंठ पाउडर के साथ शहद का भी सेवन किया जा सकता है। यह दोनों चीजें सर्दी-खांसी के लिए बहुत उपयोगी है। आइए इसके इस्तेमाल के बारे में जानते हैं।
शहद और सोंठ में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। अगर आपको गले में खराश या फिर खांसी की समस्या है तो इसके लिए पानी गर्म करें। उसमें सोंठ पाउडर डालें। अब इसे छान लें। अब इसमें थोड़ा शहद ऐड करें। इस पानी का सेवन दिन में दो से तीन बार करें। ऐसा करने से खांसी और सर्दी की समस्या में राहत मिलेगी। अगर आप चाहें तो शहद में थोड़ा सोंठ पाउडर डालकर उसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको फायदा होगा। अगर आप दिन में 2 से 3 दिन तक इस उपाय को करते हैं तो आपको खांसी और सर्दी की समस्या में आराम मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा बजट सत्र के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

pahaadconnection

सराहनीय सेवा के लिए एसएसपी देहरादून को मिला राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक

pahaadconnection

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के आश्रितों की पेंशन में वृद्धि

pahaadconnection

Leave a Comment