Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को दी नववर्ष की बधाई

गणेश जोशी
Advertisement

देहरादून, 04 जनवरी । प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से बुधवार को पूर्व सैनिकों ने कैंप कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों के उत्थान और उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा सैनिकों के सम्मान में देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा और जिसका कार्य तेज गति से चल रहा है। मंत्री जोशी ने कहा इसी वर्ष अक्टूबर माह के अंत तक सैन्य धाम का निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।इसके अलावा मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश में शहीद द्वारों के निर्माण की प्रक्रिया भी गतिमान है। मंत्री ने कहा सैनिकों,पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार संकल्पित है। इस अवसर पर कर्नल आरबीएस भंडारी, ले. बीर सिंह रावत, गंगा राम, सत्य प्रसाद भट्ट, राजपाल सिंह रावत, विक्रम सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह, एके बर्मन, राजेंद्र सिंह रावत, सोहन सिंह, आनंद सिंह, भगत सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

pahaadconnection

10 नगर निगमों में खिला कमल

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने किया इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment