Pahaad Connection
Breaking Newsजीवनशैलीदेश-विदेश

नेपाल विमान हादसा: मारे गए चार भारतीयों के परिजनों को नहीं मिले शव

नेपाल
Advertisement

नेपाल विमान हादसे में मारे गए चार भारतीयों के शवों को परिजनों को सौंपा नहीं जा सका था। मारे गए चार भारतीयों के परिजन यहां गत तीन दिन से शव प्राप्त करने का इंतजार कर रहे हैं।

 

पोखरा शहर में उतरने से कुछ मिनट पहले नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 72 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने मंगलवार को मारे गए लोगों के शवों को परिवार के सदस्यों को सौंपना शुरू किया था।

Advertisement

 

दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 53 नेपाली यात्री और पांच भारतीयों सहित 15 विदेशी नागरिक और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। मारे गए पांचों भारतीयों के उत्तर प्रदेश का निवासी होने की खबर है और उनकी पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27), सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल के रूप में हुई है। संजय जायसवाल का शव शुक्रवार को उनके परिवार को सौंप दिया गया, जिन्हें वे घर वापस ले गए।

Advertisement

 

हालांकि, चार अन्य भारतीय नागरिकों के परिजन अपने प्रियजन के शव लेने के लिए तीन दिन से इंतजार कर रहे हैं। सोनू जायसवाल के पिता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल शव लेने के लिए त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में इंतजार कर रहे रिश्तेदारों में शामिल थे। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि शनिवार को विशाल शर्मा के शव की शिनाख्त हुई। अस्पताल ने शुक्रवार को 49 शवों का पोस्टमॉर्टम किया। पोखरा में 22 नेपाली नागरिकों के शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जमीनी स्तर पर उनकी सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात : राष्ट्रपति

pahaadconnection

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, जिला प्रशासन के सतत् प्रयास, शिक्षा की धारा में लौटते बच्चे

pahaadconnection

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

pahaadconnection

Leave a Comment