Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 11 बच्चों को प्रदान करेंगी ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

राष्ट्रपति
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 11 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में विजेता बच्चों के साथ संवाद करेंगी और उन्हें बधाई देंगी।

 

PMRBP पाने वाले बच्चों में 11 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के छह लड़के तथा पांच लड़कियां शामिल हैं। प्रत्येक विजेता को एक पदक, एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा। वडोदरा के 10 वर्षीय शौर्यजीत को भी बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नेशनल गेम्स की तैयारी के समय पिता की मृत्यु होने के बावजूद शौर्यजीत ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर सभी को अचंभित कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने शौर्यजीत के प्रदर्शन के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Advertisement

 

केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए PMRBP पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार पांच से 18 साल तक के बच्चों को कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल क्षेत्र में उनकी उन असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के योग्य हैं। बयान के अनुसार, इस साल कला एवं संस्कृति क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि के लिए चार, वीरता में एक, नवाचार में दो, समाज सेवा में एक और खेल क्षेत्र में तीन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिव सैनिकों ने की श्री शनि देव महाराज की पूजा अर्चना

pahaadconnection

प्रतिदिन न्यूनतम 50 घरों में की जायेगी डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही

pahaadconnection

413 केंद्रों पर 1.30 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment