Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

महाराष्ट्र: 4 किलो सोने की शर्ट पहनने वाला 22 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

सोने की शर्ट
Advertisement

नासिक के बड़े उद्यमी पंकज पारख 4 किलो सोने से बनी 1.30 करोड़ की शर्ट पहनने के बाद सुर्खियों में आये थे। अब स्थानीय पुलिस ने पंकज पारख को गिरफ्तार किया है। वित्तीय घोटाले के आरोप में नासिक ग्रामीण पुलिस के वित्तीय अपराध जांच विभाग ने गोल्डमैन पंकज को हिरासत में लिया है।

मीडिया सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, गोल्डमैन पंकज पारख पर 22 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है। येवला में बैंक के प्रशासक एवं सहायक निबंधक प्रताप पड़वी ने सुभाष चंद्र पारख क्रेडिट यूनियन के 17 निदेशक मंडल के खिलाफ 21 करोड़ 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में परिवाद दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार थाने में 21 करोड़ 96 लाख 99 हजार रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद, नासिक ग्रामीण पुलिस बल की वित्तीय अपराध शाखा की एक टीम ने पारेख को गिरफ्तार किया।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Advertisement

बता दें कि पंकज पारख श्री सुभाष चंदजी पारख क्रेडिट यूनियन के संस्थापक और सेनापति तात्या टोपे शिक्षा प्रसारण बोर्ड के अध्यक्ष हैं। पंकज पारख येवला नगर परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सोने की शर्ट पहनने के बाद पंकज पारख का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। अपने बर्थडे पर पंकज पारख ने करीब चार किलो वजनी सोने की शर्ट पहनी थी। 1 अगस्त 2014 को इस शर्ट की कीमत करीब 99 लाख थी।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पार्षदगणों की समस्याओं को लेकर सचिव से मुलाकात

pahaadconnection

डॉ पीतांबर बड़थ्वाल की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन

pahaadconnection

Health Tips : लहसुन से दूर रहें तो बेहतर !

pahaadconnection

Leave a Comment