Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यदेश-विदेश

वेब सीरीज ‘सीक्रेट गेम्स-3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर अनुराग कश्यप ने दिया यह बयान

अनुराग कश्यप
Advertisement

अनुराग कश्यप इन दिनों फिल्म ‘लगभग प्यार विद डीजे मोहब्बत’ को लेकर चर्चा में हैं। वह पिछले साल इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी थे।इस बीच उनकी चर्चित वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स 3’ को लेकर भी सवाल उठे। इसके जवाब में अनुराग कश्यप ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि सीरीज का तीसरा पार्ट अब नहीं आएगा।इसके साथ ही उन्होंने सैफ अली खान स्टारर तांडव और ओटीटी पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

‘सेक्रेड गेम्स 3’ को लेकर फैन्स में काफी उम्मीद थी. उन्हें शो के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था लेकिन अनुराग कश्यप ने इस बयान से उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।अनुराग ने साफ कर दिया है कि वो इस सीरीज का तीसरा पार्ट प्रोड्यूस नहीं करेंगे। आपको बता दें कि दूसरे पार्ट को इस सीरीज के पहले पार्ट जितना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
अनुराग कश्यप ने बातचीत में सैफ अली खान के तांडव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब से तांडव पर ओटीटी को लेकर बवाल मचा है, सभी प्लेटफॉर्म डरे हुए हैं। अब ओटीटी में इतनी हिम्मत नहीं है। गौरतलब है कि सैफ अली खान अभिनीत तांडव को लेकर इतना विवाद हुआ था कि इसे बदलना पड़ा था। सीरीज पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
अपने आपको बोल्ड अंदाज में पेश करने वाले अनुराग कश्यप के इस बयान के बाद ‘सेक्रेड गेम्स’ के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे उनके फैन्स निराश हो सकते हैं।
Advertisement

Related posts

सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा ‘गांव चलो अभियान’: डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

pahaadconnection

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई बैंक कर्मियों को मतदाता शपथ

pahaadconnection

Leave a Comment