शाम 4 बजे अमित शाह रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी शिरकत करेंगे।
विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित
देवघर के दौरे के दरमियान अमित शाह इफको नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे संताल परगना की तीनों लोकसभा सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल के लिए विजय संकल्प रैली को संबोधित कर चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। शाम 4 बजे अमित शाह रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी शिरकत करेंगे। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।
एक महिने में दूसरा दौरा
बता दें कि एक महिने में झारखंड में अमित शाह की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को झारखंड आये थे। इस दौरे के दौरान उन्होने चाईबासा में एक जनसभा की थी। वर्ष 2019 में भाजपा ने राज्य में अपनी सत्ता गंवाई थी। वहीं, विधानसभा चुनाव में संताल परगना में भी बीजेपी को नुकसान हुआ था। झारखंड राज्य में विधानसभा की 81 और लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। अमित शाहे 5 फरवरी को विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।