Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यदेश-विदेश

बिहार: राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा, राज्य में शराब कानून से गरीब परेशान

Advertisement

बिहार में राज्य सरकार को ‘लंगड़ी सरकार’ कहने के बाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने अब बिहार में शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ज्यादातर गरीब लोग, खासकर पासी और मुसहर समुदाय के लोग सलाखों के पीछे थे।

उन्होंने कहा, ‘डंडा चलने से काम नहीं चलेगा। जागरूकता पैदा करनी होगी।’ उन्होंने कहा, “जेल भेजे गए लोगों में ज्यादातर गरीब लोग हैं। हमें उनके बीच जागरूकता पैदा करने पर ध्यान देना होगा और उन्हें न केवल (कानून का उल्लंघन करने के लिए) दंडित करना होगा।”

Advertisement

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले, उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार सरकार को “लंगड़ी सरकार” कहा था और कहा था कि उनकी पार्टी के नेता और डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव अपने वादों को तब पूरा करेंगे जग उनके पास पूरी ताकत (सीएम) आ जाएँगी।

शनिवार को उदय नारायण चौधरी सिमुलतला गए थे। स्थानिक लोगों द्वारा यह पूछे जाने पर कि सिमुलतला प्रखंड का दर्जा कब मिलेगा, उन्हों ने कहा, तेजस्वी यादव अपना वादा जरूर पूरा करेंगे, लइकन फिलहाल वह लंगड़ी सरकार के मंत्री है। उनके हाथों में पूर्ण सत्ता नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एतिहासिक उपलब्धि : कैडेट्स ने की माउंट एवरेस्ट की सफलतापूर्वक चढ़ाई

pahaadconnection

सहायक अध्यापक कला के 262 पदों पर नये सिरे से होगी भर्ती

pahaadconnection

जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

pahaadconnection

Leave a Comment