Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “समाधान यात्रा” के तहत एक दिन में 3 जिलों का किया दौरा

नीतीश कुमार
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम ‘‘समाधान यात्रा‘‘ के तहत मंगलवार को मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा जिलों का दौरा किया है। यह यात्रा एक महीने पहले यहां शुरू हुई थी और अगले सप्ताह समाप्त होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर की यात्रा के साथ अपने दिन के व्यस्त दौरे की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे।

 

मुख्यमंत्री ने मुंगेर संभाग में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, जिसके अंतर्गत लखीसराय और शेखपुरा जिले भी आते हैं। बाद में मुंगेर में नीतीश ने एक नवनिर्मित वानिकी महाविद्यालय का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार जिले से होकर बहने वाली गंगा में पायी जाने वाली डॉल्फिन के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करेगी। मुंगेर के दौरे के बाद नीतीश ने लखीसराय और शेखपुरा का दौरा किया गया।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में मुंगेर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जमालपुर प्रखंड के गुलालपुर में धूसर जल प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और वहां प्लास्टिक कतरन मशीन को स्टार्ट कर उसकी कार्य प्रणाली को देखा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मांगें पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

pahaadconnection

हल्द्वानी प्रकरण में भाजपा सरकार की चुप्पी चिंताजनक : प्रीतम सिंह

pahaadconnection

महाराज ने घन्ना भाई के निधन को बताया कला जगत की बड़ी क्षति

pahaadconnection

Leave a Comment