Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsराजनीति

लखनऊ : प्रियंका गाँधी के सन्देश को प्रदेश के 1500 गाँवों तक पहुंचाएगी अल्प संख्यक कांग्रेस

प्रियंका गाँधी
Advertisement

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया की आपकी पार्टी- अपने गांव अभियान के प्रथम चरण जो की 10 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा उसमे प्रदेश के 1500 गाँवों तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का सन्देश पहुंचाया जाएगा। कार्यकारिणी की इस बैठक में जिला और शहर कांग्रेस कमिटी के चेयरमैन भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रदेश में संगठन का काम मजबूती के साथ कर रही है। पार्टी ने 2024 के चुनाव के लिए कमर कस ली है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय अब पुनः कांग्रेस की तरफ वापस आ रहा है। सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए ये जरूरी है कि जो भी लोग 18 साल के हो गए हैं, उनका नाम निर्वाचन नामावली में शामिल कराया जाए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की सलाह दी।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार और बुल्डोजर नीति के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। आपकी पार्टी- अपने गांव अभियान के तहत उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस आने वाली 10 मार्च से 20 मार्च तक 1500 गांवों तक कांग्रेस महासचिव का संदेश पहुंचाएगी। इस अभियान के अंतर्गत जिला अल्पसंख्यक कमेटी प्रतिदिंग दो गांवों में बैठक करेगी और वहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश देगी और  इसके साथ ही साथ ग्राम सभा अध्यक्ष की नियुक्ति भी करेगी। दूसरी तफर शहर कमेटियां वकीलों, डॉक्टरों और शिक्षकों के बीच प्रियंका गांधी का संदेश देंगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पृथक आरक्षण को वैधानिक मान्यता देना ऐतिहासिक निर्णय

pahaadconnection

गोलीकांड के हत्यारों को लेकर सड़कों पर दिखा आक्रोश

pahaadconnection

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर बोला जमकर हमला

pahaadconnection

Leave a Comment